मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन हुआ। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हुई एक्ट्रेस दिशा पाटनी के लुक की। दिशा पाटनी जैसे ही अंबानी परिवार की गणेश पूजा में पहुंचीं, उनके ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया।