फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी महिलाओं की 50% बढ़ेगी सैलरी, जानें कब से मिलेगा लाभ?

Video Desk Amar Ujala Updated Sun, 30 Aug 2026 05:15 PM IST

यूपी में कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सभी पार्टियां जोर शोर से चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं... ऐसे में योगी सरकार भी एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश में लग गई है... चुनाव से पहले योगी सरकार ने बड़ा दांव चलने की तैयारी कर ली है। आधी आबादी को साधने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार उनके मानदेय में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 8000 की जगह 12,000 रुपये महीना मिलेगा, जबकि सहायिकाओं का मानदेय 4000 से बढ़ाकर 6000 रुपये किया जाएगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने इस प्रस्ताव को तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। माना जा रहा है कि कैबिनेट से इसे हरी झंडी मिलना तय है।चुनावी साल में ये फैसला सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है... 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें