फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री पर टिप्पणी के विरोध में सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस, थाने में दी शिकायत

दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर भाजपा नेता अजय कुमार जोशी की कथित टिप्पणियों ने ऊना की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। जिला ऊना महिला कांग्रेस ने मामले को लेकर सड़क से थाने तक मोर्चा खोल दिया। महिला कांग्रेस ने जहां अजय जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, वहीं जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में महिला पुलिस थाना ऊना में लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर को मीडिया से बातचीत के दौरान अजय कुमार जोशी ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें महिला कांग्रेस ने आपत्तिजनक, अपमानजनक और असंवेदनशील बताया है। शिकायत में पुलिस से संबंधित वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच करने और गवाहों के बयान दर्ज करने का आग्रह किया गया है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार कपिला और कांग्रेस नेता पवन ठाकुर भी मौजूद रहे। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक विरोध मुद्दों तक सीमित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी दिवंगत महिला को लेकर कथित तौर पर की गई टिप्पणी को सामान्य राजनीतिक बयानबाजी नहीं माना जा सकता। जिप सदस्य सुरिंदर कौर मान ने कहा कि कॉलेज के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय क्षेत्र में हो रहे शैक्षणिक कार्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। हरोली महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के साथ काम किया है और उनके सामाजिक योगदान को करीब से देखा है। महिला थाना प्रभारी सुमन ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत का अवलोकन किया जा रहा है और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में जिप सदस्य सुनीता देवी, जिप सदस्य ज्योतिबाला, सुभद्रा देवी, उर्मिला देवी, सुनीता कुमारी, सुमन देवी, नीलम कुमारी सहित महिला कांग्रेस की अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें