फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मां की ममता और अपनों के प्यार के बीच घर लौटा जसवंत राय, भावुक हुए लोग

ऊना। मां की ममता, अपनों का साथ और घर लौटने की उम्मीद ने एक भावुक कहानी को हकीकत में बदल दिया। विदेश में बीमार पड़े कुठार बीत निवासी जसवंत राय आखिरकार अपने घर लौट आए। भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुनीत मोदगिल उन्हें विदेश से वापस लेकर गांव पहुंचे। जसवंत की घर वापसी की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी और भावुकता का माहौल देखने को मिला। टाहलीवाल समेत रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुनीत मोदगिल का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जसवंत राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जसवंत राय बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते विदेश में बीमार होने के बाद उन्हें वापस घर लाना आसान नहीं था। ऐसे मुश्किल समय में भाजपा नेता पुनीत मोदगिल ने आगे आकर उनकी वतन वापसी के लिए प्रयास किए। उनके प्रयासों से जसवंत अपने परिवार के बीच पहुंच सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल को मानवीय संवेदनाओं और समाजसेवा की मिसाल बताया। जसवंत राय की घर वापसी में देवभूमि संस्था ऊना ने भी महत्वपूर्ण प्रयास किए। संस्था के अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने जसवंत के उपचार में मदद करने के साथ-साथ उन्हें विदेश से वापस वतन लाने के लिए भी लगातार प्रयास किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें