फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: दीपावली पर बुजुर्गों के साथ खुशियों के पल बिताने पहुंचे उपायुक्त

दीपावली का पर्व अपनों के साथ खुशियां बांटने का अवसर है। इसी भावना के साथ उपायुक्त जतिन लाल शनिवार को अपनी माता कमलेश लाल, पत्नी डॉ. रेणु सहरावत और बेटे विहान के साथ चरतगढ़ स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र ‘आश्रय पुरोधा’ पहुंचे। उन्होंने वहां बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई, उन्हें उपहार भेंट किए और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपायुक्त ने केंद्र के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश एरी के योगदान को याद किया। इस अवसर पर केंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष अमरीक सिंह, सचिव अश्वनी कलिआ, वित्त सचिव शम्मी जैन और विशन स्वरूप सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें