फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: पंजोआ में विरोधियों पर बरसे विधायक, बोले- सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाएगी सरकार

"शर्म आनी चाहिए उन लोगों को, जो क्षेत्र के विकास में बाधाएं डाल रहे हैं।" चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू अपनी गृह पंचायत पंजोआ में कुछ इसी आक्रामक अंदाज में नजर आए। पंजोआ में प्राथमिक चिकित्सालय के विधिवत शुभारंभ के बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने विकास कार्यों में रुकावट डालने वाले लोगों को कड़े शब्दों में आड़े हाथों लिया। विधायक ने कहा कि ऐसे लोगों ने न केवल क्षेत्र की जनता का नुकसान किया है, बल्कि समाज के सामने भी गलत उदाहरण पेश किया है। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों पर समाज को सही दिशा दिखाने और शिक्षित करने की जिम्मेदारी है, वे ही संकीर्ण मानसिकता के चलते जनकल्याणकारी कार्यों में अड़ंगा लगा रहे हैं। अपने संबोधन में विधायक ने पंजोआ में प्रस्तावित बड़े विकास प्रोजेक्ट्स के दूसरी जगह स्थानांतरित होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की रुकावटों के कारण क्षेत्र को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इन्हीं बाधाओं और विवादों के चलते राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल अब पंजोआ के बजाय धुसाड़ा में बनाया जा रहा है। इसके अलावा पंजोआ में प्रस्तावित विश्रामगृह का निर्माण भी अब किसी अन्य स्थान पर किया जाना है। विधायक ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। सरकार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें सेवा और विकास के उद्देश्य से चुना है। वह पूरे विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे विकास विरोधी और अतिक्रमणकारी तत्वों के बहकावे में न आएं तथा क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रशासन और सरकार का सहयोग करें। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें