ऊना के बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में वीरवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने की। मुख्यातिथि समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्य और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर के पहले दिन स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।