फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: लठियाणी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम किया जारी

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के एसए-1 तथा अर्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत करवाना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक उपलब्धियों, अध्ययन संबंधी कठिनाइयों तथा सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अभिभावकों को बच्चों की नियमित पढ़ाई, समय पर गृहकार्य पूरा करने, पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति करने तथा जिन विषयों में अधिक अभ्यास की आवश्यकता है, उन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वरुण शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें