हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और राजनीतिक श्रेय को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप एक बार फिर तेज हो गए हैं। भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हरोली क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम शुरू किया गया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इन कार्यों को रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर रुके हुए विकास कार्यों और चौकों के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।