फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: घंगरेट में युवाओं को भेंट की वॉलीबॉल किट, खेल मैदान की समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष सतीश कुमार गोगी ने ग्राम पंचायत घंगरेट में युवा साथियों को वॉलीबॉल किट भेंट की। इस पहल के माध्यम से उन्होंने युवाओं को खेलों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। सतीश कुमार गोगी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं का खेल गतिविधियों से जुड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। इस दौरान स्थानीय युवाओं ने गांव में खेल मैदान की समस्या उठाते हुए इसके समाधान की मांग की। युवाओं की मांग पर सतीश कुमार गोगी ने आश्वासन दिया कि खेल मैदान की समस्या दूर करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें सही दिशा, बेहतर अवसर और खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहकर समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुज, अक्षय, दीपक, अंकित, ग्राम पंचायत घंगरेट के उपप्रधान ओंकार शास्त्री, पूर्व प्रधान वरिंदर शर्मा सहित अन्य युवा मौजूद रहे। युवाओं ने वॉलीबॉल किट भेंट करने और खेल मैदान की समस्या के समाधान का भरोसा देने पर सतीश कुमार गोगी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें