फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोह स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर का समापन समारोह

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह का सात दिवसीय एनएसएस शिविर बुधवार को सम्पन्न हो गया।समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने शिरकत की। सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय तथा गोद लिए गांव सरोह में  स्वच्छता अभियान चलाया।इसके अतिरिक्त समाज में वर्तमान की समस्याओं को उजागर करने के लिए रैलियों का आयोजन किया तथा विभिन्न विषयों पर आधारित बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए।समापन के अवसर पर एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी  अनिल कुमार और सह प्रभारी सुषमा देवी   के द्वारा विस्तृत  रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा एन एस एस स्वयंसेवियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने स्वयंसेवियों को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा मुख्यातिथि प्रदीप कुमार ने छात्रों को आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।प्रोजेक्ट कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये ग्रुप B को सर्वश्रेष्ठ ग्रुप घोषित किया गया।तथा नेहा और मनोज को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक संग्राम सिंह, प्रोमिला देवी सुरेंद्र शर्मा,संजीव बग्गा, डीपीई अमन ठाकुर ,राकेश अग्निहोत्री, सुरेंद्र पाल,राजेश कुमार,राज कुमार शर्मा, राज कुमार चोपड़ा नरेश शास्त्री,हंस राज डोगरा,विक्रम,राजीव,सुदर्शना, बंदना,निशा,ऊषा,सुलोचना आदि उपस्थित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें