चिंतपूर्णी। सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर गलत पोस्ट डालने के मामले में युवक ने अपनी गलती स्वीकार की है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के इंजीनियर राम पाल ने युवक को संघ के इतिहास, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए संघ के कार्यों की सराहना की।