फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलबीर सिंह बोले- नशा निवारण के लिए सिर्फ मैराथन काफी नहीं, ऊना में वन कटान की हो निष्पक्ष जांच

पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ऊना दौरे और वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नशा निवारण के उद्देश्य से जिला ऊना में बच्चों की मैराथन दौड़ आयोजित करवाना स्वागत योग्य कदम है और पार्टी ऐसे प्रयासों का समर्थन करती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ स्कूली बच्चों को जिला मुख्यालय बुलाकर दौड़ कराने से जमीनी स्तर पर नशा खत्म नहीं होगा, यह केवल एक पिकनिक बनकर रह जाएगा। नशे की गंभीर समस्या से निपटने के लिए बड़े लोगों, अभिभावकों और समाज को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण इलाकों में चिट्टे जैसी घातक लत फैल रही है और बदनामी के डर से कई परिवार इस बात को छिपाते हैं। इस दिशा में पुलिस, प्रशासन, समाज और पंचायती राज संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा।उन्होंने आरोप लगाया कि बिहड़ू-लठियाणी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैर कटान के मामले में तय अनुमति से हटकर बड़े पैमाने पर कटाई की गई और कीमती लकड़ी बाहर बेच दी गई। इसके चलते करीब 24 लाख रुपये की पेनल्टी का मामला भी सामने आया है, जिसे रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें