फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के 68 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की ओर से विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 68 विद्यार्थियों और 10 शिक्षकों ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने श्री आनंदपुर साहिब, बनोड़े महादेव, ब्रह्मोती मंदिर और शिव मंदिर का दौरा किया। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के महत्व से परिचित कराना था। विभिन्न स्थलों के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को इनके बारे में जानने और अपने ज्ञान को बढ़ाने का अवसर मिला। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से बच्चों को नई चीजें सीखने, अपनी जानकारी बढ़ाने और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें