ग्राम पंचायत चौआर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई और समाज में फैल रहे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। सभा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के समक्ष पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके अलावा ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना की जानकारी दी गई और सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2027-28 के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत द्वारा लिवासा अस्पताल, मोहाली के डॉक्टरों के सहयोग से एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और जरूरी चिकित्सीय सलाह ली। ग्राम सभा में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिन्हें बाद में पंचायत की ओर से सम्मानित भी किया गया।ग्राम पंचायत प्रधान रजनी मनकोटिया ने कहा कि ग्राम सभा का कोरम पूरा होना इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण अपने गांव के विकास को लेकर पूरी तरह जागरूक हैं।