राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोलन कॉलेज में योग क्लब के सदस्यों की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान एक से बढ़कर एक योग की प्रस्तुतियां देकर सबको हैरान कर दिया। कॉलेज के मैदान में यह योग गतिविधियां कर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। इसमें कई तरह के योगाभ्यास किए गए। कॉलेज के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने यह योग की गतिविधियां देखीं।