फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: सेरी पंचायत में जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य, एमएमयू अस्पताल ने लगाया शिविर

उपमंडल सोलन की ग्राम पंचायत सेरी में डॉ. राजेश कश्यप की अध्यक्षता में एमएमयू से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कैंप के दौरान 100 से जयादा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री विजय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत, संजीव सूद, चरण यादव, राजेश ठाकुर, ग्राम पंचायत सेरी के प्रधान रवनीत सिंह रिंकू, इंदरजीत मेहता, हिमांशु ठाकुर, सुनील शर्मा, अजय शर्मा, उपप्रधान ग्राम पंचायत सेरी नमन ठाकुर, अंकुश ठाकुर, एवं पूर्व प्रधान देवेंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक सार्थक पहल है। इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीण लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें