फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: एमएमयू में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, पंचिंग बंद करने से गहराया आक्रोश

Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 05:35 PM IST

महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी (एमएमयू) सुल्तानपुर में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। शनिवार को भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। लेबर कोर्ट में दिए गए आश्वासन के बावजूद प्रशासन द्वारा मांगे मानने से साफ इनकार करने और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी पंच बंद किए जाने से कर्मियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। पीड़ित कर्मियों का कहना है कि वे वर्षों से विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कोर्ट में लिखित या मौखिक भरोसा देने के बाद भी प्रबंधन अपने वादे से मुकर गया। हाजिरी दर्ज न होने के कारण उनके रोजगार पर सीधा संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत अपना फैसला वापस नहीं लिया और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो वे आंदोलन तेज करने और आगामी कानूनी कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रबंधन की होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें