जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय सोलन में मंगलवार को कुनिहार ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक के कुल 33 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान व उपप्रधानों ने अपने कार्यशाला में भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों को जहां उनके अधिकारों व कई विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं उन्होंने ग्राम बैठकों और उनकी शक्तियों के प्रति भी कई सवाल पूछे। पंचायत प्रतिनिधियों के पूछे गए सवालों के जवाब विभाग की ओर से कार्यशाला में जानकारी देने पहुंचे विशेषज्ञ ने दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ही ग्राम सभा का अध्यक्ष होता है। प्रधान के बैठक में आने पर उप प्रधान व दोनों के न पहुंचने पर किसी वार्ड सदस्य को बहुमत के साथ बैठक का अध्यक्ष घोषित कर सकते हैं। इस दौरान जिला पंचायत अधिकारी जोगिंदर प्रकाश राणा भी मौजूद रहे और प्रतिनिधियों को जानकारी दी।