ग्रामीण युवक मंडल कोट (सुनारड़ी) की ओर से शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 55 किलोग्राम भार वर्ग में 16 टीमों ने भाग लिया, जबकि 65 किलोग्राम भारवर्ग में 8 टीमें शामिल हुईं। 65 किलोग्राम भारवर्ग का फाइनल मुकाबला बाबा जोगों और खेलो इंडिया कबड्डी के बीच हुई, जिसमें बाबा जोगों की टीम विजेता बनीं। उन्हें 9100 रुपये नकद राशि दी गई। इस अवसर पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।