फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सोलन में 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात, चाकू मारकर की युवक की हत्या, दो घायल

Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 09:04 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक की उंगलियां भी कट गई हैं। इसके अलावा एक युवक के पेट में भी चोट लगी है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सोलन रमेश शर्मा मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय अस्पताल में घायल युवाओं का इलाज चल रहा है। झड़प क्यों हुई, पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है। वहीं 24 घंटे के भीतर शहर में दूसरी वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले बीती रात को भी एक युवक के सिर पर बेलचा मार दिया था। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का पीजीआई में आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें