फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: बैंक अधिकरियों और कर्मचारियों को दी कार्यप्रणाली, ऋण प्रबंधन की जानकारी

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सांगटी समरहिल शिमला ने किया। बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा अधिवक्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंकिंग कार्यप्रणाली, नियामकीय प्रावधानों तथा ऋण प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देना है। कार्यक्रम में केवाईसी मानदंडों, जोखिम निगरानी, राजस्व रिकॉर्ड, ऋण दस्तावेजीकरण एवं ऋण मूल्यांकन पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आय पहचान, परिसंपत्ति वर्गीकरण, प्रावधान संबंधी मानदंडों तथा सूचना का अधिकार अधिनियम पर भी चर्चा होगी। अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि बदलते बैंकिंग नियमों और आधुनिक कार्यप्रणाली के अनुरूप नियमित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं, पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं तथा ऋण प्रबंधन और जोखिम नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाते हैं। इंस्टीट्यूट की अधिकारी शिवानी और डोला सिंह ने सत्र को संबोधित किया। बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जोर दिया कि सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कर्मचारियों का ज्ञानवर्धन और कौशल विकास निरंतर जारी रहना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें