फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नालागढ़ में भोर के अर्घ्य के साथ छठ पूजा पर्व संपन्न, महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में छठ पूजा पर्व का समापन भोर के अर्घ्य के साथ हुआ। नालागढ़ के साथ लगते गांव चुहुवाल स्थित तालाब में प्रवासी समुदाय के लोगों ने सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की अंतिम रस्म निभाई। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने तालाब के घाट को आकर्षक ढंग से सजाया था। सुबह तड़के ही महिलाएं और पुरुष पूजा सामग्री लेकर घाट पर पहुंचने लगे थे। इस दौरान महिलाओं ने पानी में उतरकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और अपना व्रत पूरा किया। छठ पूजा के समापन पर व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। पूजा के दौरान घाट पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां मनाईं। इस तरह चुहुवाल गांव के तालाब में भोर के अर्घ्य के साथ छठ पूजा पर्व की अंतिम रस्म पूरी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें