फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: मोहित वर्मा बोले- दिल्ली घेराव में हिमाचल से सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर लेंगी हिस्सा

आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू के आह्वान पर सोलन, परवाणू, नालागढ़ और अर्की में आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। सीटू जिला महासचिव मोहित वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल रहा है। उन्होंने मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि एरियर सहित देने, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी, पेंशन, चिकित्सा अवकाश और पोषण ट्रैकर के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही तबादला नीति में पारदर्शिता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुविधाएं देने पर जोर दिया। मोहित वर्मा ने घोषणा की कि 1 और 2 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले मजदूर घेराव में हिमाचल प्रदेश से सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें