राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन ने राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों की टीमों ने भाग लिया। किन्नौर जिले की देवी चंद्रिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। राजकीय महाविद्यालय सुबाथू के प्रधानाचार्य राजेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि थे, जबकि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की प्राचार्या रितु शर्मा सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध लोक कलाकार जोगिंदर हब्बी, मीना केतन साहु और गगनदीप गर्ग शामिल थे। मंडी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाली चौकी दूसरे और कांगड़ा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला तीसरे स्थान पर रही।