फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: कंडाघाट में पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 9 पंचायतों के 50 वार्ड सदस्य ले रहे भाग

विकास खंड कंडाघाट के पंचायत समिति सभागार में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। वीरवार को शिविर तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को कृषि, बागवानी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण शिविर में छावशा, कवारग, देलगी, पौधना, कोट, बाशा, बीशा, सिरीनगर और मही ग्राम पंचायतों के कुल 50 वार्ड सदस्य भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों और पंचायत स्तर पर उनकी भूमिका से अवगत कराया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों को सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकें। प्रशिक्षण से प्रतिनिधियों को पंचायतों में विकास योजनाओं और गतिविधियों को लेकर जानकारी हासिल करने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें