फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: यूरोकिड्स प्ले स्कूल ने बच्चों के लिए आयोजित की पिकनिक, गेमिंग जोन में लिया खेलों का आनंद

यूरोकिड्स प्ले स्कूल ने शुक्रवार को बच्चों के लिए एक पिकनिक का आयोजन किया। इस दौरान सभी बच्चों को शहर के जी स्क्वेयर मॉल स्थित कार्निवल गेमिंग जोन ले जाया गया। गेमिंग जोन को बच्चों के लिए सुरक्षित बताया गया। यहां उनकी आयु के अनुसार विभिन्न खेल, स्लाइड और ट्रैम्पोलाइन उपलब्ध थे। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद लिया और खूब मस्ती की। सुबह से ही बच्चे और उनके अभिभावक इस आयोजन को लेकर उत्सुक और उत्साहित दिखे। पिकनिक के दौरान बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। बाद में उन्हें नाश्ता, रस और जलपान भी दिए गए। यह पूरा कार्यक्रम स्कूल की प्राचार्या सीमा बहल और निदेशक शोभित बहल की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें स्कूल के पूरे कर्मचारी वर्ग की मौजूदगी भी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें