फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: धर्मपुर से शिमला जाने वाली टॉय ट्रेन में ऑक्यूपेंसी फुल, कोलकाता और चेन्नई के पर्यटकों ने लिया ठंडे मौसम का आनंद

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर धर्मपुर से शिमला के लिए ट्रेन का संचालन शुरू हुए करीब 75 दिन हो गए हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पर्यटक धर्मपुर हेरिटेज स्टेशन पर पहुंचकर यहां के मौसम और खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं। धर्मपुर से शिमला तक टॉय ट्रेन में सफर कर पर्यटकों की खुशी देखते ही बनती है। कोलकाता और चेन्नई सहित विभिन्न राज्यों से आए सैलानी धर्मपुर स्टेशन पर ठंडे मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटक इस ऐतिहासिक रेलमार्ग पर सफर को यादगार अनुभव बता रहे हैं। चेन्नई से आए सेना के एक कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन में सफर किया है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की टॉय ट्रेन में पहली बार यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने धर्मपुर स्टेशन की सुंदरता की भी सराहना की। कालका-शिमला रेलमार्ग पर टॉय ट्रेन का सफर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। धर्मपुर हेरिटेज स्टेशन पर सैलानियों की चहल-पहल से पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ी हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें