फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शालाघाट क्रिकेट प्रतियोगिता में बातल इलेवन ने चईयाधार इलेवन को दिया 91 रन का लक्ष्य

अर्की के शालाघाट मैदान में आयोजित धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट कप 2026 में क्रिकेट का रोमांच लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में बातल इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 90 रन बनाए। इसके जवाब में एसपी इलेवन चईयाधार को जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला जारी था। धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 55 हजार रुपये की राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 33 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के मुकाबले करीब 10 दिनों तक चलेंगे। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को मैदान में कई रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें