नालागढ़ के नजदीक खरूणी स्थित शिवालिक साइंस स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता का राज्यस्तरीय फाइनल आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 10 टीमों ने भाग लिया। इनमें पांच जूनियर और पांच सीनियर वर्ग की टीमें शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति जानकारी और जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दोनों टीमें अब क्षेत्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये टीमें आगामी 6 दिसंबर को लुधियाना में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राज्यस्तरीय फाइनल में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों की भागीदारी ने विद्यार्थियों को अपनी जानकारी और क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर दिया।