सिरमाैर शहर के प्रतिष्ठित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल नाहन में शनिवार (सेकंड सैटरडे) को बच्चों के लिए एक बेहद खास और रोमांचक दिन रहा। स्कूल प्रबंधन द्वारा परिसर में ‘अमेजिंग पार्क और स्विमिंग पूल’ का विशेष आयोजन किया गया। इस समर-फन एक्टिविटी में नर्सरी से लेकर सातवीं कक्षा तक के लगभग 500 बच्चों ने हिस्सा लिया और जमकर धमाल मचाया। छुट्टी के दिन स्कूल परिसर किसी बड़े वाटर पार्क और पिकनिक स्पॉट जैसा नजर आ रहा था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल परिसर में तैयार किया गया अस्थाई स्विमिंग पूल रहा। रंग-बिरंगे पानी के टब और स्विमिंग पूल को देखते ही बच्चों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। जैसे ही बच्चों को पूल में उतरने का मौका मिला, पूरा परिसर उनकी किलकारियों से गूंज उठा।