फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: जमटा में दुर्गा मेले पर विधायक अजय सोलंकी ने किया मंच का लोकार्पण

नवमी के पावन अवसर पर जमटा स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर परिसर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंच का लोकार्पण किया। मेले में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और दंगल सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मेला कमेटी और ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर अजय सोलंकी ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जमटा में नवमी पर मेले के आयोजन की पुरानी परंपरा रही है। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर भी देते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 85 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है और लोगों को हरसंभव सहयोग देने का प्रयास जारी रहेगा। मेला कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने मंच के लोकार्पण तथा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें