फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, आश्रमों में बिछाए जा रहे पराली के बिछौने

अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के आगाज से पहले धार्मिक नगरी रेणुकाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 नवंबर से शुरू होने वाले इस मेले के दौरान श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं के ठहरने के लिए आश्रमों में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। निर्वाण आश्रम रेणुकाजी में श्रद्धालुओं के सोने के लिए पारंपरिक तरीके से पराली के बिछौने तैयार किए जा रहे हैं। मेले को लेकर निर्वाण आश्रम में तैयारियां जारी हैं और यहां संत-महात्माओं का पहुंचना भी शुरू हो गया है। मेले के दौरान आश्रम में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। आश्रम में श्रद्धालुओं के सोने के लिए पराली के बिछौने बिछाए जा रहे हैं। ग्रामीण और पारंपरिक तरीके से किए जा रहे ये इंतजाम रेणुकाजी मेले की धार्मिक संस्कृति और पुरानी परंपराओं को दर्शाते हैं। रेणुकाजी मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत पहुंचते हैं। ऐसे में आश्रमों की ओर से ठहरने और आतिथ्य की व्यवस्था को विशेष महत्व दिया जा रहा है। पराली के बिछौनों की यह व्यवस्था मेले की पारंपरिक धार्मिक छवि को भी जीवंत कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें