फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: राजीव बिंदल बोले- पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा चलाएगी सेवा और जनसंपर्क अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव और सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा व जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को हर घर में आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। माता काली मंदिर में हवन, सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर तथा आईआईएम सिरमौर, खजूरना पुल, मोगीनंद-सुकेती पुल और कून पुल सहित प्रमुख स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आंगन सेवा उत्सव भी आयोजित होगा। बिंदल ने नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि 500 बिस्तरों वाले नए अस्पताल का निर्माण कार्य कांग्रेस सरकार ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि 117 बीघा भूमि और करीब 261 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होने के बावजूद अस्पताल का निर्माण अधूरा है। उन्होंने सरकार से अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने तथा लंबित स्वास्थ्य परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें