फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: धौंन पंचायत में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 200 लोगों ने करवाई जांच

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आदर्श सिरमौर की ओर से ग्राम पंचायत धौंन के पंचायत घर में निशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 लोगों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को संस्था की ओर से निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। पंचायत प्रधान सीमा धीमान और उपप्रधान यशपाल ने उनका तथा संस्था की टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने युवा पीढ़ी को चिट्टा और अन्य नशों से बचाने के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की। इस दौरान आदर्श सिरमौर के जिला अध्यक्ष मनीष जैन, राकेश थापा, संजय चौहान और अभिषेक चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें