फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: रेणुका मेले के नाम पर पंचायत प्रधानों से 2-2 हजार मांगने पर विवाद, प्रधान ने जताया विरोध

नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के आयोजन को लेकर पंचायत प्रधानों से दो-दो हजार रुपये की राशि मांगने का मामला विवादों में आ गया है। कालाअंब ग्राम पंचायत के प्रधान यशपाल ने इस कथित वसूली को लेकर जिला प्रशासन और रेणुका विकास बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पंचायतों पर राशि जमा करवाने के लिए दबाव बनाया गया तो पंचायत प्रतिनिधियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि, मामले में एसडीएम नाहन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत प्रधानों से किसी तरह की राशि नहीं ली जा रही है। बीडीओ की ओर से राशि जमा करवाने संबंधी जारी पत्र को वापस ले लिया गया है। नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए पंचायत प्रधान यशपाल ने आरोप लगाया कि पहले रेणुका मेले के आयोजन के नाम पर औद्योगिक इकाइयों से राशि एकत्रित की जाती थी, लेकिन अब पंचायतों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की ओर से सभी पंचायत प्रधानों को मेले के लिए दो-दो हजार रुपये जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें