फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: शिक्षक दिवस पर नाहन कॉलेज में होगा 'गुरु सम्मान समारोह', 20 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 02:07 PM IST

शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में 5 सितंबर को ‘गुरु सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (OSA) की ओर से किया जा रहा है। समारोह में कॉलेज के वर्तमान शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान कॉलेज के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से 20 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीके शुक्ला ने बताया कि पूर्व छात्र संगठन लंबे समय से कॉलेज के विकास और विद्यार्थियों के हित में कार्य कर रहा है। संगठन की ओर से समय-समय पर कॉलेज में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध करवाने में भी सहयोग किया जा रहा है। प्राचार्य ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के लिए ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान और पूरी कार्यकारिणी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की ओर से कॉलेज और विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा योगदान सराहनीय है। समारोह को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें