फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: हर्षवर्धन चौहान बोले- सराहां अस्पताल में जल्द तैनात होंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, आईटीआई भवन तीन महीने में होगा पूरा

नागरिक अस्पताल सराहां में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। वहीं, निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के भवन का कार्य भी तीन महीने के भीतर पूरा करवाया जाएगा। यह आश्वासन उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रविवार को सराहां में नगरकोटी फिलिंग स्टेशन के शुभारंभ के बाद आयोजित जनसभा में दिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि नगरकोटी फिलिंग स्टेशन शुरू होने से सराहां क्षेत्र के लोगों सहित इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को पेट्रोलियम उत्पादों की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, कृषि, बागवानी, पशुपालन, लघु उद्योगों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण आबादी की आर्थिकी मजबूत हो और प्रदेश आत्मनिर्भर बन सके। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिला सिरमौर शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति कर रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में टीजीटी के 400 पद भरे गए हैं, जिनमें सिरमौर के युवाओं ने 102 पदों पर सफलता हासिल की है। इसी तरह सीबीएसई के 84 पदों पर हुई भर्ती में सिरमौर के 22 युवाओं का चयन हुआ है। इनमें से 14 युवा अकेले शिलाई क्षेत्र के हैं। इससे पहले फिलिंग स्टेशन के संचालक बाबूराम शास्त्री ने मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, एसडीएम पच्छाद प्रियंका चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें