फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर कोर्स: नाहन में महिलाओं ने सीखी फेशियल और मसाज की बारीकियां

यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग कोर्स के तहत मुख्य प्रशिक्षिका और सौंदर्य विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर महिलाओं को बेहद आधुनिक और व्यावहारिक तरीके से ब्यूटीशियन की बारीकियां सिखा रही हैं। संकाय सदस्य मनीषा चौहान ने बताया कि 35 दिनों के इस सघन ट्रेनिंग प्रोग्राम में 35 महिलाओं को थ्योरी के साथ लाइव प्रैक्टिकल के जरिये ब्यूटी इंडस्ट्री के हर ट्रेंड में एक्सपर्ट बनाया जा रहा है। इसमें डे-नाइट मेकअप, कॉर्पोरेट लुक, ग्लोइंग पार्टी मेकअप और शादियों के सीजन के लिए सबसे डिमांडिंग एचडी ब्राइडल मेकअप का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की त्वचा (ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन) की पहचान करना, ब्लीच, क्लीनअप और स्किन टोन के हिसाब से अत्याधुनिक फेशियल व मसाज तकनीक और ट्रेंडी हेयर कट्स, हेयर स्पा, हेयर कलरिंग, स्मूदनिंग और अलग-अलग मौकों के लिए आकर्षक हेयर स्टाइलिंग पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जबकि हाथ-पैरों की वैज्ञानिक तरीके से ग्रूमिंग, मसाज और आजकल ट्रेंड में चल रही क्रिएटिव नेल आर्ट और आईब्रो को सटीक शेप देना और दर्दरहित वैक्सिंग के प्रोफेशनल तरीके का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें