फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रामपुर पुलिस ने पीजी कॉलेज प्रोफेसर की टीम को दी शिकस्त

रामपुर के पाटबंगला मैदान में ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर की ओर से स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी की स्मृति में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पहले दिन चैरिटी मैच पुलिस टीम रामपुर और रामपुर कॉलेज प्रोफेसर के मध्य खेला गया। जिसमें पुलिस टीम रामपुर ने रामपुर कॉलेज प्रोफेसर की टीम को पराजित किया। किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र नेगी और सलाहकार डॉ. देव नेगी ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का टोपी और खतक पहनाकर स्वागत किया। एसोसिएशन के लीगल सलाहकार आरपी युलाम ने स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान के बारे जानकारी दी। मुख्य अतिथि एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर आयकर अधिकारी देवा सिंह, लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त एसई पासंग नेगी, रामपुर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, शिंगला पंचायत के पूर्व प्रधान राज कुमार, स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी की पोती काजल माथस सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें