फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो:26 देवी-देवताओं के महासमागम से देवमय हुआ पनेऊ नाग मंदिर

आनी (कुल्लू)। आनी के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पनेऊ नाग मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठे दिन भव्य देव समागम हुआ। इस दौरान आनी, मंडी और बंजार सहित विभिन्न क्षेत्रों के 26 देवी-देवताओं ने मंदिर में शिरकत की। देवी-देवताओं के आगमन से पूरा पनेऊ क्षेत्र देवमय हो उठा। इस ऐतिहासिक देव मिलन के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। कथा के दौरान चित्रकूट धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य जनार्दनाचार्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और कंस वध का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मंदिर कमेटी की ओर से इस विशेष आयोजन के लिए क्षेत्र के 26 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया था। मंदिर पहुंचने पर सभी देवी-देवताओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पनेऊ नाग ने सभी देवी-देवताओं का पारंपरिक परंपराओं के अनुसार स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें