फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: रक्षाबंधन से पहले रामपुर बाजार में बढ़ी रौनक, 10 से 300 रुपये तक मिल रही राखियां

रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही रामपुर बुशहर के मुख्य बाजार में त्योहार की रौनक बढ़ने लगी है। बुधवार को बाजार में राखियों की खरीदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखने को मिली। दुकानों पर अलग-अलग रंग, डिजाइन और कीमत वाली राखियां सजी हुई हैं और ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार राखियां खरीद रहे हैं। इस बार रामपुर बाजार में 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। साधारण राखियों के अलावा मोती, स्टोन और अन्य सजावटी सामग्री से तैयार आकर्षक डिजाइन वाली राखियां भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न डिजाइन की राखियां मंगवाई हैं। बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ कई तरह की आधुनिक डिजाइन वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। कुछ महिलाएं सोने और चांदी से तैयार राखियों में भी रुचि दिखा रही हैं। इसके अलावा राखी के साथ टीका, चावल और त्योहार से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी भी शुरू हो गई है। राखी खरीदने पहुंचीं हेमलता, रेखा, वर्षा, प्रतिभा, पूनमा देवी, सुभद्रा और मेनका सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का विशेष पर्व है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। महिलाओं के अनुसार पहले राखी के तौर पर सामान्य धागे का इस्तेमाल अधिक होता था, लेकिन समय के साथ बाजार में राखियों के डिजाइन और स्वरूप में काफी बदलाव आया है। अब हर उम्र और पसंद के हिसाब से अलग-अलग तरह की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदार पंकज, राहुल, पूनम और संगीता देवी सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व नजदीक आने के साथ राखियों की बिक्री में तेजी आई है। दुकानदारों के मुताबिक राखियों के अलावा त्योहार से संबंधित अन्य सामान की बिक्री भी बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें