रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की बैठक मंगलवार को मिनी सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान ने की। बैठक में तीन सदस्यीय समिति का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने पेंशनरों की लंबित देनदारी और अधिकारों को लेकर प्रदेश भर में जन जागरण अभियान के बारे में चर्चा की गई। समिति का लक्ष्य पेंशनरों को उनके अधिकारों और सरकार से देय लंबित राशि के भुगतान के बारे में गांव तक पहुंचाना है। साथ ही अधिक से अधिक पेंशनों को संगठन से जोड़ना है। प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा कि 18 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश के 18 विभिन्न संगठनों की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में निर्णय लिया गया कि प्रदेश भर में जन जागरण अभियान चल रहे है। बैठक में तय किया गया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। गांव और पंचायत स्तर पर छोटी समितियां बनाकर जन जागरण अभियान में तेजी लाई जाएगी। वर्मा ने कहा कि 2 अक्तूबर को ठियोग में गांधी जयंती के अवसर पर पेंशनर संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें जिला शिमला के सभी ब्लाकों के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 23 सितंबर की प्रेस वार्ता में फ्रंट के स्वयंभू पेंशनर जो वक्तव्य शिक्षक के प्रति अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी दी थी उसकी घोर निंदा करता है और निकट भविष्य में घेराव किया जाएगा। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, जिला शिमला संयोजक मोहन ठाकुर, महामंत्री अमोलक राम, मान दास बुशैहरी, राजेंद्र ठाकुर, ज्ञान चंद बलैई, मदन बुशैहरी, लायक राम नेगी, बुद्धि सिंह मेहता, शकुंतला देवी, सुना देवी, पार्वती देवी, कान्त देवी, रतन दास, प्रेम दास और पदम दास सहित अन्य उपस्थित रहे। भी मौजूद रहे|