नवरात्र पर्व के मद्देनजर रामपुर के रघुनाथ मंदिर और अखाड़ा परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। भीमाकाली मंदिर न्यास के कर्मचारियों ने अभियान में भाग लेकर मंदिर और परिसर क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। सफाई अभियान के तहत परिसर में साफ-सफाई कर आसपास के क्षेत्र को भी संवारा गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस पहल के माध्यम से लोगों को धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। कर्मचारियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया।सफाई अभियान में महेंद्र, शमशेर और राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने योगदान दिया।