फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: पूरा दिन खिली धूप, रात को ओलावृष्टि झमाझम बारिश, उफान पर आए नाले

रामपुर बुशहर में दो दिन लगातार बारिश होने के बाद मंगलवार को दिन भर धूप खिली रही। लेकिन रात करीब आठ बजे अचानक मौसम बदला। एकदम से ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान सड़कों ने नाले का रूप ले लिया। शाम को हुई बारिश ने लोगों को एक बार फिर ठंडक का एहसास करा दिया। वहीं बारिश ने किसानों और बागवानों की भी चिंता बढ़ाई है। किसानों को काटे हुए चारे के खराब होने की चिंता सता रही है। वहीं बागवान भी इस बेमौसमी बारिश से चिंतित हैं। बता दें, रामपुर, किन्नौर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को लोगों को बारिश की उम्मीद नहीं थी, लेकिन शाम को एकदम से हुई जोरदार ने सभी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें