फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: निरमंड बाजार में रोजाना लग रहा जाम, आम जनता परेशान; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

निरमंड बाजार में रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जाम की समस्या अब स्थानीय लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में जाम लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। इसका सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू न होने से बाजार में अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि निरमंड बाजार में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बाजार में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ पार्किंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें