किन्नौर जिले के दूरदराज गांव छितकुल में 5.62 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन कार्यों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय आर्थिकी मजबूत होगी। मंत्री ने वन विभाग के 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले ईको पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने रिमसरंग से रानी कंडा तक 2 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य की भी आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त 14 लाख 50 हजार रुपये की लागत से भेड़ डिपिंग टैंक और भेड़ ऊन कतराई भवन का निर्माण होगा। वन्यजीव सुंदरीकरण कार्य में हिम तेंदुए की आकृति का निर्माण होगा। जगत सिंह नेगी ने कहा, छितकुल में ईको पार्क के निर्माण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने छितकुल में भविष्य में राफ्टिंग शुरू करने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी घोषणा की।