फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: निरमंड में सड़कों की बदहाली पर भाजपा का प्रदर्शन, एक घंटे तक चक्का जाम

निरमंड उपमंडल में सड़कों की खस्ता हालत को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक चक्का जाम रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान विधायक लोकेंद्र कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री का पूतला भी फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान विधायक लोकेंद्र कुमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से निरमंड उपमंडल की सड़कों की हालत खराब बनी हुई है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने और समय पर मरम्मत न किए जाने से लोगों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कें ग्रामीणों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनके रखरखाव को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस मुद्दे पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें