फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक: रत्ती में जल निकासी का अधूरा काम दो-तीन दिन में होगा शुरू, दुकानदारों को राहत की उम्मीद

बल्ह के रत्ती बाजार में जल निकासी की समस्या से जूझ रहे दुकानदारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। करीब तीन महीने से ड्रेन पाइपों और नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके चलते दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने खोदे गए गड्ढों के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर कई बार शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। दुकानदारों का कहना है कि जल निकासी बाधित रहने से गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें