फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: मुख्यातिथि बदलने पर चच्योट स्कूल में विवाद, SMC ने प्रधानाचार्या पर लगाए मनमानी के आरोप

Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 04:07 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चच्योट में अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पहले स्थानीय चच्योट निवासी एवं सेवानिवृत्त अध्यापक टेक चंद को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन समापन समारोह से ठीक पहले आज सुबह मुख्यातिथि का नाम बदल दिया गया। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। एसएमसी पदाधिकारियों का आरोप है कि मुख्यातिथि बदलने के फैसले से पहले समिति को विश्वास में नहीं लिया गया। उनका कहना है कि जब पहले ही सेवानिवृत्त अध्यापक टेक चंद को समारोह का मुख्यातिथि बनाने के लिए निमंत्रण दिया जा चुका था तो अचानक कार्यक्रम के दिन नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी, यह समझ से परे है। एसएमसी ने आरोप लगाया कि स्कूल की प्रधानाचार्या ने समिति से चर्चा किए बिना अपनी ओर से मुख्यातिथि बदलने का निर्णय लिया। पदाधिकारियों के अनुसार, स्कूल से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में एसएमसी को विश्वास में लिया जाना चाहिए। बिना चर्चा के निर्णय लेने से स्कूल प्रबंधन और एसएमसी के बीच समन्वय पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यातिथि बदले जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मान देने के लिए पहले उन्हें आमंत्रित किया गया था। ऐसे में समारोह से ठीक पहले उनका नाम बदलना उचित नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे क्षेत्रवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मामले को लेकर एसएमसी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि भविष्य में स्कूल से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय समिति को विश्वास में लिया जाना चाहिए। वहीं, मुख्यातिथि बदलने के स्कूल प्रबंधन के पक्ष और इसके पीछे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। प्रधानाचार्या का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है। एसएमसी चच्योट की प्रधान मीना देवी ने कहा कि चच्योट स्कूल में मुख्यातिथि को लेकर एसएमसी को प्रधानाचार्या ने विश्वास में नहीं लिया है। इसको लेकर एसएमसी में भारी आक्रोश है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें